फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ ने शराब ठेके में की तोड़फोड़

Sat, 20 May 2017 01:00 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
People thrown and threw the throat shutter for the liquor shop. - फोटो : unnao
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गिरजाबाग भूरीदेवी में छतुरिया कुआं के पास ब्रम्हकिशोर पांडेय के मकान में करीब सात साल से शराब ठेका संचालित है। इस शराब ठेके के भीतर ही ठेकेदार अभयशंकर की सहमति से अंडा, सलाद, आमलेट, नमकीन और पान मसाला की दुकान भी खुल गई है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि शराब के शौकीन लोग यहां घंटो बैठकर शराब पीते हैं और नशे में धुत होकर गाली गलौज करते हैं। इससे बच्चे बिगड़ रहे हैं और बेटियों के लिए भी माहौल ठीक नहीं है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने पिछले दिनों अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर इस शराब ठेका को हटवाने की मांग की थी। पुराना शराब ठेका हटाने के बजाए आबाकरी विभाग के अधिकारियों ने इसी के पास बियर की दुकान खोलने की अनुमति दे दी। शुक्रवार को पहुंचे लोगों ने खाली पड़ी दुकान की मरम्मत कराई और शटर लगा दिया। यह देख मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। सभासद शीबू और मनोज यादव भी पहुंच गए।
इसी दौरान भीड़ ने आपा खो दिया और शराब ठेके में खुली कैंटीन में तोड़फोड़ की और बियर शाप खोलने के लिए तैयार की जा रही दुकान का शटर उखाड़ कर फेंक दिया। सूचना पर किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची मगर लोगों के आक्रोश के आगे बेेबस नजर आई। कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत करा पाए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अगर शराब ठेका लाइसेंस धारक ने लिखित शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी एसएन दुबे और शहर क्षेत्र के आबकारी इंसपेक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों के मोबाइल नंबर स्विच आफ थे।
विज्ञापन


एक सिपाही की गलती से बिगड़ा मामला
शराब ठेका और नई खुलने वाली बियर की दुकान के विरोध में एकजुट हुए मोहल्ले के लोग नारे बाजी कर रहे थे। इस दौरान भीड़ सड़क  पर आ गई तोे एक सिपाही ने तेजी दिखाते हुए भीड़ को धकियाते हुए सड़क से हटाने लगा। इस दौरान गाली गलौज की तो लोग भड़क गए और तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें