On the death of the deceased Suresh, the family mourns in the post-mortem house.
- फोटो : unnao
कंाशीराम कालोनी से सवारियां बैठाकर शहर आ रहा टेंपो रास्ते में उम्मीदों के शहर के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें जिला रायबरेली के पीडब्लूडी कॉलोनी निवासी सुरेश (23) पुत्र स्व. सुंदरलाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने टेंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकलवाया।
इसमें अन्य सवारियों को मामूली चोटें होने से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। टेंपो पलटने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की साथ ही मोबाइल में मिले नंबरों से परिजनों को जानकारी दी। भतीजे की मौत की खबर सुनते ही बुआ माया देवी पत्नी बसंतलाल निवासी कंाशीराम अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया कि सुरेश कानपुर में एक कैफे में नौकरी करता था।
गुरुवार रात को वह घर आया था। शुक्रवार सुबह कानपुर जाने के लिए टेंपो से निकला था। बुआ माया देवी के मुताबिक सुरेश पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था। पिता टेलीफोन विभाग में नौकरी करते थे। पिता की मौत हो जाने के बाद मां कलावती को नौकरी मिली और उन्होंने बच्चों की परवरिश की। मृतक सुरेश पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था।