शुक्रवार शाम हल्कीबारिश के बीच निकलते लोग।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। लगातार दूसरे दिन निकली तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलने से चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि दोपहर बाद बादल छाए और तीन बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आई।
लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह सूर्योदय के साथ ही तेज धूप रही। इससे कड़ाके की ठंड से और राहत मिली। लोगों ने धूप का आनंद लिया और बच्चे पार्कोें में पहुंच खूब खेले। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। दोपहर बाद करीब 3 बजे बादल छा गए। इससे ठंड फिर बढ़ गई। शाम को बूंदाबांदी हुई। इससे देर शाम रात को कुछ स्थानों पर अलाव का सहारा लेना पड़ा। उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि 4.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 4 जनवरी तक बारिश होने की संभावना है।