फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के किसी भी राशन दुकान से अन्न ले सकेंगे कार्डधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भविष्य में जनपद के कार्डधारक प्रदेश के किसी भी राशन दुकान से अन्न ले सकेंगे। प्रदेश सरकार सूबे के छह जिलों में राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने जा रही है। इन 6 जिलों में उन्नाव को भी शामिल किया गया है। यहां ट्रायल के लिए अत्याधुनिक ई-पॉस मशीनें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पिछले साल अगस्त माह से नगरीय क्षेत्र की कोटे की दुकानों में राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी सुविधा शुरू की थी। फिर नवंबर माह से ग्रामीण दुकानों में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। इन व्यवस्था के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के कार्डधारकों को किसी भी राशन की दुकान से अन्न प्राप्त करने की व्यवस्था की गई थी। अब प्रदेश सरकार राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा राज्यस्तर पर लागू करने जा रही है। पहले चरण में प्रदेश के छह जिलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है। इन जनपदों में कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, हापुड़, गौतमबुद्धनगर के साथ उन्नाव को भी शामिल किया गया है। मालूम हो कि जिले में कुल राशनकार्ड धारक परिवार 586907 हैं। जिनमें अंत्योदय के 1,14,449 और पात्र गृहस्थी के 4,72,458 हैं।
पूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पोर्टेबिलिटी व्यवस्था में जिले के कार्डधारक प्रदेश के किसी भी दूसरे जनपद के किसी भी कोटेदार की दुकान पर जाकर अन्न ले सके गा। शर्त यह रहेगी कि पोर्टेबिलिटी का लाभ पाने के लिए लाभार्थी या उसके परिवार के सदस्यों का आधार सीड होना अनिवार्य होगा। आधार जांच के बाद ही अन्न मिल पाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्र्ति अधिकारी, रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में योजना की शुरुआत की जानी है। शासन से इसके लिए आदेश जारी हुए हैं। उच्चाधिकारियों ने ट्रायल के लिए दो अत्याधुनिक ई-पॉस मशीनें भेजने की बात कही है। एक-दो दिन में मशीनें जनपद को मिल जाएंगी। इसमें नया एप डाउनलोड किया गया है। मशीन मिलने के बाद पोर्टेबिलिटी योजना की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें