फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कागजों पर ही छात्रों को मिल गया पूरक पोषाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को एमडीएम के साथ पूरक पोषाहार के नाम पर सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को चिक्की बंटवाने का आदेश हुआ है। पिछले सप्ताह बुधवार को बीएसए स्तर से आदेश न होने से छात्रों को यह पोषाहार नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 2.15 लाख छात्र-छात्राओं के लिए सरकार ने प्रत्येक सप्ताह दिनवार एमडीएम की व्यवस्था की है। मौजूदा समय में ठंड अधिक बढ़ गई है इसलिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने दिसंबर से मार्च महीने तक छात्रों को पूरक पोषाहार के तहत सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को गुड़ की चिक्की बंटवाने का आदेश दिया था। इसके लिए कुल बजट के पांच प्रतिशत फंड का उपयोग फ्लैक्सी फंड से करने की व्यवस्था की थी।
नियमानुसार 10 दिसंबर को इसका वितरण होना था लेकिन किसी भी स्कूल में चिक्की वितरित नहीं की गई। अधिकांश शिक्षकों का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई आदेश नहीं पहुंचा। ऐसे में निदेशक का आदेश कागजों पर ही प्रभावी रहा। बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों को स्कूलाें में चिक्की वितरित कराने का आदेश दिया गया था। अगर नहीं बंटा है तो इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें