फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 1619 बूथों पर 1.82 लाख बच्चों ने दी गई पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। जिला महिला अस्पताल में बच्चे को पोलियो की खुराक देकर एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया गया। वहीं जिले में स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य जगहों पर बूथ लगाकर 1.82 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में एसीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद, एसीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह और सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने बच्चे को पोलियो वैक्सीन पिलाकर अभियान की शुरूआत की। एसीएमओ ने बताया कि ईंट भट्ठा, निर्माण स्थल आदि स्थानों पर विशेष शिविर लगाकर बच्चों को दवा पिलाई गई। एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में 1619 बूथ लगाए गए। इसमें 1.82 लाख बच्चों को पहले दिन पोलियो की खुराक दी गई।
अभियान में 36 मोबाइल टीम, 58 ट्रांजिट टीम लगाई गई हैं। अभियान के पर्यवेक्षण के लिए 356 सुपरवाइजर और 72 सेक्टर चिकित्साधिकारी लगाए गए हैं। सोमवार को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें