फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में गूंजा जन, गण, मन

विज्ञापन
मदरसा दारूल उलूम फैज-ए-आम में राष्ट्रगान गाते बच्चे। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के आदेश पर अमल शुरू हो गया। पहले ही दिन मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान गूंजा। मदरसों में पढ़ने वाले छात्र, छात्राओं ने जन, गण, मन गाया।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेजे गए पत्र में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने मदरसों में दुआ के साथ राष्ट्रगान गाना अनिवार्य करने की जानकारी दी थी। इस पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित सोनकर ने जनपद में संचालित सभी 401 मदरसा संचालकों को भी पत्र जारी कर दुआ के साथ राष्ट्रगान के लिए निर्देशित किया।
इसी आदेश के क्रम में शुक्रवार से मदरसों में राष्ट्रगान भी कराया गया। शहर के एबीनगर जामा मस्जिद के निकट संचालित मदरसा दारूल उलूम फैज-ए-आम में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं ने दुआ के साथ राष्ट्रगान भी गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें