फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्र का घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-28- बेटे के फंदे पर लटकने के बाद गमगीन बैठे पिता जटाशंकर यादव। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। श्रीकृष्णापुरम मोहल्ले में छात्र का घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। दरवाजा तोड़कर परिजन छात्र को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच की तो पिता ने बताया कि बेटा गलत संगत में पड़ गया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के श्रीकृष्णापुरम मोहल्ला निवासी जटाशंकर यादव का बेटा तनिष्क (17) निजी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। पिता पीडीनगर मोहल्ले में फास्टफूड का ठेला लगाते हैं। मां ललित रेलवे में हैं। वह लखनऊ में तैनात हैं। जटाशंकर ने बताया कि बेटा अक्सर कमरा बंद करके ही पढ़ाई करता था और मोबाइल चलाता था। कई बार टोका भी लेकिन पढ़ाई की बात कहकर वह टाल गया।
रविवार सुबह 11 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। फोन मिलाया तो घंटी जा रही थी लेकिन रिसीव नहीं हुआ। खिड़की से झांककर देखा गया तो तनिष्क दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। यह देख आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता का कहना है कि बेटा गलत संगत में पड़ गया था। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई हिमांशु दिल्ली में नृत्य की कक्षाएं चलाता है। बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि छात्र का शव फंदे से लटका मिला था। परिजन ने कुछ अधिक नहीं बताया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें