फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्कूलों में छात्रों की टोली ने बुधवार को खूब मस्ती की। पढ़ाई के बाद शिक्षकों और सहपाठियों के साथ जमकर गुलाल खेला। स्कूलों में दोपहर बाद छुट्टी कर दी गई। छात्र गुलाल से सराबोर नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर स्कूलों में छुट्टी हुई तो छात्रों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के जूडापुरवा उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्रों ने होली पर जमकर मस्ती की। वहीं गंजमुरादाबाद ब्लॉक के रतईपुरवा स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्र रंग से सराबोर नजर आए। बच्चों ने अबीर गुलाल लगाया और गुझिया खिलाई। गुझिया, पापड़ व चिप्स बनाने वाली रसोइयों सोमवती और बसंती को प्रभारी शिक्षक इंद्रपाल ने पुरस्कृत किया।
होली पर जुलूस की ड्रोन से होगी निगरानी
उन्नाव। होली व शब-ए-बरात को देखते हुए पुलिस सतर्क है। होली पर निकलने वाले जुलूस की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। जिले के 3200 होलिका दहन स्थलों की पुलिस निगरानी करेगी। अराजकतत्वों से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। एसपी ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों को छह सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर पर एक दरोगा व चार सिपाहियों को तैनात किया गया है। होलिकादहन स्थलों पर होमगार्ड व चौकीदारों को निगरानी के लिए लगाया गया है। यूपी 112 को भी चौकन्ना रखा गया है। किसी भी विवाद की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर निपटेगा।
बताया कि गंजमुरादाबाद, सफीपुर, आसीवन के हैदराबाद, रसूलाबाद व बीघापुर में फाग जुलूस निकलता है। जुलूस के दौरान किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए हर क्षेत्र में पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जुलूस की ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी। हुड़दंगियों से निपटने के लिए स्वॉट की स्पेशल कमांडो फोर्स को चौराहों पर तैनात किया गया है। स्वास्थ्य टीमों को भी अलर्ट किया गया है। उन्हाेंने सभी से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें