फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन शुरू, शिव मंदिरों की हुई साफ-सफाई

Sat, 01 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह सावन आज से शुरू हो गया। इसमें भगवान शिव के भक्त भोलेनाथ की भक्ति में डूबे रहते है। शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। इससे पूर्व शुक्रवार को शहर के सभी शिवालयों में साफ-सफाई होती रही। इसके अलावा मंदिरों के बाहर फल व प्रसाद आदि की दुकानें सज गईं।
विज्ञापन


भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय माने जाने वाले इस माह में भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई भगवान पर दूध चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करता है तो कोई भांग, धतूरा व बेलपत्र आदि से उन्हें खुश करता है। आज से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर के सभी शिवमंदिरों में सावन की शुरुआत से एक दिन पूर्व ही इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

भक्तों व पुजारियों ने शिवालयों की साफ-सफाई कर बाबा शिव का फूलों से शृंगार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी भी प्रकार की प्रकार की असुविधा न हो इसलिए मंदिर प्रांगण में बैरिकेडिंग लगाई गई। मंदिर के पुजारियों ने सावन माह में होने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रसाद आदि की भी व्यवस्था कर ली है। इस महीने श्रद्धालु बेलपत्र, दूध, फल, फूल, धतूरा, भांग आदि से भगवान शिव का पूजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें