फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में अजगैन टीम विजेता

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते अजगैन रामपुर अखौली के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता केएस इंटर कालेज में हुई। इसमें प्रतिभागियों ने कबड्डी, खो-खो, रस्सीकूद, लंबी कूद, दौड़ में अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में अजगैन की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष हयात रसूल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कबड्डी में अजगैन टीम ने रामपुर अखौली को हराया। लंबी कूद में कौशल प्रजापति प्रथम, रजनीश द्वितीय और रोहित यादव तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में राहुल ने प्रथम, अनीस से दूसरा और दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रिमझिम रावत प्रथम, अवनी निगम द्वितीय व गौरी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ में अंकित यादव प्रथम, दीपक सिंह द्वितीय व अनीस सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी सतोष चौधरी ने प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान अभिषेक, कुलदीप लोधी, प्रताप सिंह, सत्यकाम सिंह, सोमेंद्र, आशीष, आकाश, अंकित, राज, अनुज व राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें