फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवा थापा ने जीती 5100 की कुश्ती

विज्ञापन
गजौली गांव में आयोजित दंगल में एक दूसरे को पटकनी देने की कोशिश करते पहलवान। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। बिछिया ब्लॉक के गांव गजौली में वार्षिक दंगल में आए पहलवानों ने प्रतिभाग किया। पहलवानों के दांवपेंच देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहा। देवा थापा ने 5100 की कुश्ती जीती।
विज्ञापन

पहला मुकाबला मुकेश चौबेपुर और जावेद कन्नौज के बीच हुआ। इसमें मुकेश ने जावेद को पटकनी दी। मुकेश को 2100 का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मुकाबला अंशुल ओरहर और पवन दिल्ली के बीच हुआ। इसमें अंशुल विजेता हुए। अंशुल को 1100 रुपये का इनाम दिया गया। 5100 रुपये के इनाम के लिए तीसरा मुकाबला सोनू हरियाणा और देवा थापा के बीच हुआ। देवा थापा ने सोनू को हराकर मुकाबला जीता। देवा को 5100 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बिछिया नीरज गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद यादव व पूर्व प्रधान कुलदीप यादव मौजूद रहे।
गजौली में शनिवार को आयोजित दंगल के चलते दुकानदारों ने सड़क तक दुकानें लगा रखी थीं। इस कारण पूरे दिन हाईवे पर जाम के हालात रहे। जाम में फंसकर लोग परेशान हुए। एसओ गौरव कुमार ने बताया कि जाम लगने की सूचना मिली थी। चार बजे पहुंचकर जाम खुलवाया था। दंगल शुरू होने से फिर जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें