केवाना के भगवानपुर में आयोजित दंगल में एक दूसरे को पटखनी देने की कोशिश में जुटे पहलवान। संवाद
- फोटो : UNNAO
सोनिक (उन्नाव)। केवाना ग्राम पंचायत के गांव भगवानपुर में मां दुर्गा देवी मंदिर परिसर में दंगल आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोहान विधायक बृजेश रावत पहुंचे।
दंगल में बनारस के सोनवीर व लखनऊ के करण के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें सोनवीर ने करण को पटखनी देकर दंगल विजेता का खिताब अपने नाम किया। विधायक ने सोनवीर को 11 हजार रुपये की राशि व विजेता ट्राफी प्रदान की। दंगल में होरीलाल सुल्तानपुर, अर्जुन हरदोई व वीरेंद्र गोरखपुर ने भी भाग लिया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह लोधी, रवि प्रताप सिंह, केवाना प्रधान रजनीश साहू, बउवा साहू, सजीवन लाल, रमेशचंद्र लोधी व सूरज पाल शर्मा आदि मौजूद रहे।