आशीष दीक्षित का स्वागत करते राष्ट्रीय अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। यूरोप व रूस के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एल्ब्रुस फतह करने वाले आशीष दीक्षित का राष्ट्रीय अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
सदर तहसील के गांव कर्मी बिजलामऊ निवासी आशीष दीक्षित वर्तमान में लखनऊ एटीएस में हैं। वह कमांडो ट्रेनिंग दे रहे हैं। आशीष ने 15 अगस्त को यूरोप व रूस के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एल्ब्रुस की 5642 मीटर की दूरी को सफलता पूर्वक चढ़कर देश का नाम रोशन किया था। इस पर उन्हें प्रदेश सरकार ने गोल्ड व सिल्वर मेडल से सम्मानित किया है। आशीष की इस सफलता पर शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने गदनखेड़ा स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्मान किया। इस अवसर पर धर्मेश कुमार दीक्षित, नगर अध्यक्ष गोलू मिश्रा, चेतन मिश्रा, प्रवेश दुबे, दीपक कुमार, विनोद दुबे, मौसम शुक्ला, अमन त्रिपाठी, मनीष तिवारी, शिवांग तिवारी, सूरज सिंह मौजूद रहे। वहीं शुक्लागंज के मरहला स्थित एक गेस्ट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह ने व भाजपा नेता राहुल तिवारी ने आशीष दीक्षित का सम्मान किया।