एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र में बस में पीछे घुसा कंटेनर। संवाद
- फोटो : UNNAO
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह चार बजे औरास टोल प्लाजा के पास एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़ी वॉल्वो बस में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर घुस गया। हादसे में बस सवार दो यात्री और कंटेनर का क्लीनर घायल हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता साफ कराया।
रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे कंपुरिया भिलिया जायस निवासी बबलू सिंह दिल्ली से पीजेएम ट्रैवल्स की वाल्वो बस में 75 यात्रियों को लेकर रायबरेली जा रहा था। शनिवार तड़के चार बजे यात्रियों को लघुशंका लगने पर उसने औरास टोल प्लाजा के पास एक्सप्रेसवे के किनारे बस खड़ी की। तभी नोएडा से लखनऊ जा रहे कासगंज के शाहाबाद थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी कंटेनर चालक हेमंत कुमार ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में पीछे बैठे रायबरेली के कस्बा जगदीशपुर निवासी प्रवीण कुमार व उमाशंकर और कंटेनर का क्लीनर प्रदीप घायल हो गए।