फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार डीसीएम, तीन घायल

Mon, 27 May 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थानाक्षेत्र के गहाखेड़ा गांव के पास लखनऊ की तरफ जा रही डीसीएम तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिहार राज्य के जिला मधुबनी के पिरोखर निवासी पवन माथुर (35) डीसीएम लेकर सोमवार सुबह आगरा से लखनऊ जा रहे थे। बांगरमऊ टोल प्लाजा पर लखनऊ के माॅडल सिटी बुद्धेश्वर निवासी पंकज (31) व एटा के नयागांव सरायघाट निवासी राजकिशोर मिश्रा (38) को लखनऊ जाने के लिए डीसीएम में बिठा लिया।
औरास थानाक्षेत्र के गहाखेड़ा गांव के सामने ही पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पवन माथुर को गंभीर हालत में ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें