फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से मिलने से पहले पिता को कार में डालकर ले गया बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। बेटे के चाल-चलन से दुखी वृद्ध पिता शिकायत लेकर एसडीएम तक पहुंचता, इससे पहले उसका बेटा अपने साथियों के साथ तहसील परिसर से पिता को कार में खींचकर बैठाया और भाग गया। शोर सुन तहसील में अफरातफरी मच गई। पीड़ित के भतीजे की शिकायत पर एसडीएम ने एसओ फतेहपुर चौरासी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के उम्मरपुर प्रीतम गांव निवासी वृद्ध अपने बड़े बेटे के चाल-चलन से परेशान होकर अपने भतीजे के साथ रहने का फैसला लिया। बेटे से आजिज पिता गुरुवार को भतीजे को साथ लेकर एसडीएम से शिकायत करने पहुंचा। वह एसडीएम से मिलने के लिए जा ही रहा था कि तभी कार सवार कुछ लोगों ने उसे जबरन खींचकर कार में बैठाया और भाग निकले। वृद्ध का शोर सुन तहसील परिसर में अपहरण के अंदेशे पर अफरातफरी मच गई। वृद्ध के साथ आए उसके भतीजे ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके चाचा को बड़े बेटे से जान माल का खतरा है। पूर्व में फतेहपुर चौरासी थाने में भी तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर गुरुवार को वह शिकायत करने तहसील आया था। भतीजे ने बताया कि तहसील परिसर से ही वृद्ध का पुत्र अपने साथियों के साथ उन्हें कार से अगवा कर ले गया। एसडीएम बांगरमऊ अक्षत वर्मा ने एसओ फतेहपुर चौरासी को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें