फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद में आज होगी साप्ताहिक बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। नगर में साप्ताहिक बाजार बंदी को प्रभावी बनाए जाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय ने गुरुवार को मुनादी कराकर शुक्रवार को पूरी तरह बाजार बंद रखने के कड़े निर्देश जारी किए। यदि कोई भी प्रतिबंधित दुकान खुली पाई जाएगी तो उस दुकानदार से भारी भरकम जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के पहले साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार को निर्धारित था। अब सरकार ने पूरी तरह लाकडाउन समाप्त कर दिया है और साप्ताहिक बंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। अब शुक्रवार को नगर के मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। चाय के होटल से लेकर सब्जियों की दुकानें बिल्कुल नहीं खुल सकेंगी। शुक्रवार की बंदी को प्रभावी बनाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय ने नगर में मुनादी कराकर कड़ी चेतावनी दी है कि यदि आदेश का उल्लंघन कर किसी भी दुकानदार ने दुकान खोली तो भारी भरकम जुर्माना वसूल किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार शुक्रवार को बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। दुकान खुलने की जानकारी पर भारी भरकम जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें