फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए आगे आईं समाजसेवी संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एक अक्तूबर को राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगने वाले रक्तदान शिविर में सामाजिक संस्थाएं आगे आने लगी हैं। वह भी इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग देंगी। जिला अस्पताल ब्लड बैंक में 18 से 60 साल की उम्र के लोग रक्तदान कर सकेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन एक अक्तूबर को रक्तदान शिविर लगवाने जा रहा है। कार्यक्रम में सहयोग के लिए समाजसेवी संस्थाओं में लाइफ सेवर्स, नरसेवा नारायण सेवा, एनसीसी और नवयुग जनचेतना सेवा संस्थान सहित विभिन्न संगठन आगे आए हैं। पंडित उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आर ए मिर्जा ने बताया कि एक व्यक्ति रक्तदान कर चार लोगों की जान बचा सकता है। रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है। कैंप में कई सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभागों ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन



दर्ज करा सकते हैं अपना नाम
रक्तदान के इच्छुक व्यक्ति संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन फोन , एसएमएस या दफ्तर में संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। किसी जानकारी के लिए डायल करें 9260910089।
कार्यालय का पता- हरदोई ओवरब्रिज के सामने बाबूगंज, उन्नाव।



उन्नाव। रक्तदान, महादान जैसे नारों को सार्थक करने में अब महिलाएं भी पीछे नहीं है। वह बढ़-चढ़कर रक्तदान भी कर रही हैं। वह रक्तदान से कतराने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित भी कर रही हैं। रक्तदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाली महिलाएं समाज के लिए मिसाल बनी हैं।
विज्ञापन



मोहल्ला गदनखेड़ा निवासी यशी सिंह ने बताया कि कई बार समय पर खून न मिलने पर मरीज की जान चली जाती है। वह ऐसे परिवारों की पीड़ा को समझतीं हैं इसी लिए नियमितअंतराल में रक्तदान करती हैं। इससे खुद को सुकून भी मिलता है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है।



उपहार फाउंडेशन की आरती यादव ने बताया कि रक्तदान एक मानव का दूसरे मानव के लिए अमूल्य जीवन का उपहार है। रक्तदाता को यह तक पता नहीं होता कि उसका रक्त किस बीमार व्यक्ति की जान बचाएगा, यही सच्ची समाज सेवा है। वह लोगों को भी रक्तदान का महत्व बताकर जागरूक करतीं हैं।


समाज सेविका निम्मी अरोड़ा का कहना है कि रक्तदान करके खुशी मिलती है। क्योंकि रक्त ऐसी जिसका और कोई विकल्प नहीं है। इसे मानव शरीर से प्राप्त किया जा सकता है। बताया कि वह रक्तदान करके अपने आसपास के लोगों को भी इसका लाभ बताकर प्रेरित करतीं हैं।


आवास विकास कॉलोनी निवासी सिमरन पाटेकर ने बताया कि रक्तदान करने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता सुरेंद्र पाटेकर से मिली है। बताया कि रक्तदान करके आत्मिक संतुष्टि भी मिलती है। हर व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए, ये रक्तदाता के लिए भी लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें