फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गिरोह बनाकर रुपये चोरी करने वाली छह महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। गिरोह बनाकर बैंक और अन्य जगहों पर रेकी कर महिलाओं और बुजुर्गों के रुपये चोरी करने वाली मध्यप्रदेश निवासी छह शातिर महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी गुरुवार सुबह 11 बजे पक्षी विहार रिंग रोड के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थीं।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के कुसुंभी गांव निवासी रानी पत्नी स्व. शिवबहादुर ने 24 जुलाई को नवाबगंज कस्बे की बैंक ऑफ इंडिया से 20 हजार रुपये निकाले थे। घर जाने के दौरान थैले से रुपये चोरी हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। गुरुवार सुबह 11 बजे मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पक्षी विहार की रिंग रोड पर चोरी की योजना बना रही छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिलाओं ने कुसुंभी गांव की महिला से रुपये चोरी करने की बात स्वीकारी। इसके साथ ही बांगरमऊ की बैंक ऑफ इंडिया से रामस्वरूप के 50 हजार और बीघापुर के आर्यावर्त बैंक से रुपये निकालकर जा रही महिला से 30 हजार रुपये चोरी करने की घटना कबूली है। पकड़ी गई महिलाएं मध्यप्रदेश के रायगढ़ जिले के थाना वांदा के गुलखेड़ी गांव निवासी रेनू, वर्षा, करीना, ललिता, सवाना और संजो शामिल हैं। महिलाओं के पास से 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं ऑटो बुक करके बैंक पहुंचती थी वहां पहले पुलिस की मौजूदगी का हाल जानती थीं फिर रुपये निकालने आने वाले बुजुर्ग और महिलाओं की रेकी करके उनके रुपये पार कर देती थीं। इन सभी पर अलग-अलग जिलों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार की गई महिलाओं पर अलग अलग थानों में दर्ज मामलों में रेनू पर नौबस्ता कानपुर, अजगैन, बांगरमऊ और बीघापुर कोतवाली में, सवाना पर मुजफ्फरनगर, अजगैन, बांगरमऊ और बीघापुर, करीना पर कानपुर के नौबस्ता, शिकोहाबाद, अजगैन, बांगरमऊ और बीघापुर, ललिता पर गाजियाबाद, अजगैन, बांगरमऊ और बीघापुर, वर्षा पर अजगैन, बांगरमऊ और बीघापुर वहीं संजो पर अजगैन, बांगरमऊ, और बीघापुर में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें