एसबीआई मुख्य शाखा में लगी खाताधारकों की लाइन।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के बीच बैंकों में हो रही भीड़ ने बैंक कर्मचारियों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जिले में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की चार और बैंक आफ इंडिया की दो शाखाओं में अब तक 18 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इससे इन बैंकों को 48 घंटे के लिए बंद कराया गया है। एलडीएम ने लोगों से डिजिटल लेनदेन करने की अपील की है।
एलडीएम पीके आनंद ने बताया कि इन बैंकों को 48 घंटे के लिए बंद कराया गया है। इन बैंक शाखाओं के सभी कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है। बैंकों कै सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना से खुद और कर्मचारियों को बचाने के लिए डिजिटल बैंकिंग पर ज्यादा जोर देना चाहिए। इससे बैंकों में भीड़ कम होगी। कोरोना संक्रमण की बढ़ रही रफ्तार बैंक सेवाओं को बहुत प्रभावित कर सकती है।