कच्ची शराब के अवैध धंधे में गिरफ्तार होमगार्ड जवान की पत्नी पुलिस के इस खुलासे को फर्जी बताया है। आरोपी की पत्नी ने सोमवार को सपा नेता मनीषा दीपक के साथ एसपी से मुलाकात कर घटना की जांच कराने की मांग की है।
मालूम हो कि रविवार को कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड जवान के संरक्षण में चल रहे अवैध शराब के धंधे का खुलासा करते हुए हफीजाबाद गांव निवासी होमगार्ड जवान संजय और उसके पिता छेदीलाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 160 लीटर मिलावटी शराब और उपकरण बरामद किए थे।
आरोपी की पत्नी शशी व तमाम ग्रामीणों ने सोमवार को सपा नेता मनीषा दीपक की अगुवाई में एसपी एमपी सिंह से मिले और कोतवाली पुलिस पर फर्जी खुलासा करने और पिता-पुत्र को फर्जी फंसाने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि कोतवाली में तैनात एक चालक और कुछ सिपाहियों के संरक्षण में शहर और आसपास के गांवों में कच्ची शराब का धंधा फलफूल रहा है। सपा नेता मनीषा दीपक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसपी एमपी सिंह ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है।