फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से स्टार्ट हुई बस

Thu, 07 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
पीएनबी बैंक के सामने मंगलवार की रात खड़ी बस अचानक स्टार्ट होकर पेड़ से जा टकराई। बैंक सुरक्षा में तैनात सिपाही और गार्ड बस को आता देख भागकर जान बचाई। सड़क पार कर बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई। वायरिंग में शार्ट-सर्किट से बस के चालू होने की बात सामने आई है। उन्नाव से भगवंत नगर के लिए संचालित उन्नाव डिपो की बस को रोज की तरह मंगलवार रात चालक-कंडेक्टर भगवंतनगर स्थित पीएनबी बैंक के सामने खड़ी कर सोने चले गए। रात दो बजे करीब अचानक बस अपने आप स्टार्ट हो गई। बैंक की सुरक्षा में मौजूद सिपाही और गार्ड चबूतरे पर बैठे थे। वह हल्की नींद में थे। बस उनके पास तक आती कि गार्ड की नींद खुल गई। वह चिल्ला कर भागा तो सिपाही भी जान बचाने के लिए दूसरी दिशा में कूद गया। बस चबूतरे को लांघते हुए सड़क के दूसरे छोर पर खड़े पेड़ से टकराकर रुक गई। सिपाही और गार्ड की माने तो बस से धुंआ निकल रहा था। बस की वायरिंग में शार्ट-सर्किट होने से बस स्टार्ट होने की चर्चाएं बनीं रहीं।
विज्ञापन


क्या बोले जिम्मेदार
बस का चालक प्रमोद कुमार और कंडक्टर पीके गुप्ता भगवंतनगर निवासी है। दोनों रोज की तरह बस खड़ी कर घर चले गए। जानकारी मिली है कि शार्ट-सर्किट से बस स्टार्ट होकर चल दी। पेड़ से टकरा जाने से क्षतिग्रस्त बस को रिपेयरिंग के लिए वर्कशॉप लाया गया है। लापरवाही कहां पर हुई है। इसकी जांच करा दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। तीन माह पहले क्या घटना हुई मुझे जानकारी नहीं है। हरिओम सिंह, स्टेशन इंचार्ज रोडवेज बस स्टॉप उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें