फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सवा चार घंटे उन्नाव जंक्शन पर खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस

Sat, 02 Aug 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर देहात के भाऊपुर स्टेशन के पास मुजफ्फपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए। इससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। इस कारण लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस उन्नाव जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर सवा चार घंटे खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को बालामऊ-शाजहांपुर रूट की ओर डायवर्ट करने के प्रयास शुरू किए गए। रात में 9ः07 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 15269 साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार को तीन बजे कानपुर से रवाना हुई। इसके बाद पनकी होते हुए दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर भाऊपुर आउटर के पास पहुंचते ही उसके दो कोच पटरी से उतर गए थे। इससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। इससे दिल्ली रूट की ट्रेनें जहां की तहां खड़ी होने लगीं।
इस कारण लखनऊ से चलकर वाया उन्नाव होते दिल्ली जाने वाली 12003 शताब्दी एक्सप्रेस शाम 4:52 बजे उन्नाव जंक्शन पहुंची। यहां पर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर दो पर लिया गया। जबकि लखनऊ से आने वाली और अन्य रूट पर जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक से होकर निकाला गया। रात 8ः30 बजे तक शताब्दी एक्सप्रेस उन्नाव जंक्शन पर ही खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक यूके सिंह ने बताया कि केवल शताब्दी को उन्नाव जंक्शन से डायवर्ट किया जा रहा है। ट्रेन को माखी, सफीपुर, ऊगू होते हुए बालामऊ रेल रूट से दिल्ली के लिए निकालने की कवायद जारी रही। रात 9ः07 बजे ट्रेन को रवाया किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें