फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गांजा तस्कर पर लगाया दो हजार का जुर्माना

Sat, 02 Aug 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गंगाघाट पुलिस ने 21 सितंबर 2021 को मनसुखखेड़ा चंपापुरवा निवासी विष्णु व 25 दिसंबर 2020 को समीर के कब्जे से अवैध गांजा बरामद करते हुए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाते हुए न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई में अपर जिला जज अष्ठम की न्यायालय ने दोषियों को जेल में बिताई गई अवधि के साथ दो, दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
वहीं बारासगवर थाना पुलिस ने 13 जनवरी 2017 को बसंत कुमार उर्फ कल्लू निवासी पहाड़ीखेड़ा व 20 मार्च 2003 को शिवबक्श सिंह निवासी बैदरा पर आर्म्स एक्ट, मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की थी। मौरावां पुलिस ने 22 सितंबर 1991 को प्रताप सिंह, नन्हकऊ, नवमीलाल निवासी लौहली थाना मौरावां पर एफआईआर दर्ज की थी। शुक्रवार को तीनों मामलों में न्यायालय ने दोषियों को अर्थदंड से दंडित किया। (संवाद)
विज्ञापन


मैनेजर को पीटने में प्रधान संघ अध्यक्ष 26 पर रिपोर्ट
सफीपुर (उन्नाव) । मियागंज निवासी अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह रतन आम मंडी मियागंज के मैनेजर पद पर कार्यरत है। 26 जुलाई की सुबह आठ बजे चौराहे स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर मौजूद था। उसी समय थाना क्षेत्र के गांव बरहाकला निवासी राम प्रसाद अपने छोटे बेटे के साथ आम बेच रहे थे।
इसी बीच आम बिक्री को लेकर उनका रामप्रसाद से विवाद हो गया। इसी बात से नाराज होकर रामप्रसाद ने अपने बड़े बेटे ब्लाक मियागंज के प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रवीण रावत को बुला लिया जो अपने साथी नवीन, अनस, प्रताप रावत, संतोष रावत व अन्य 15 से 20 लोगों के साथ आए। सभी नायरा पंप के कार्यालय में घुस आए और उसे अंदर से बाहर खींचकर गालियां देते हुए लात घूसों से पीट दिया। साथ ही तोड़फोड़ की।
भीड़ बढ़ते देख जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामित व 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें