फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-2

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। विकासखंड के दर्जनों गांवों के किसानों के लिए वरदान बनी क्षेत्र की प्रमुख शारदा नहर में करीब एक महीने से पानी नहीं छोड़ा गया है। नहर में पानी न छोड़े जाने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र में महमदाबाद, कलवारी, कटिया भिखारीपुर, गंजजलालाबाद, गोशाकुतुब, गोशाप्रयागपुर, हसनापुर, तहिरापुर, गढ़ा, मटुकरी, मदारपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों की फसलें शारदा नहर के पानी से सिंचाई कर तैयार होती हैं। शारदा नहर और इसके माइनरों के सूखे पड़े होने से गेहूं, सरसों और आलू आदि फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं।
क्षेत्र के राजबहादुर कटियार, मूलनारायण, ललित कुमार, दयाराम, प्रदीप कुमार, रामनरेश, कल्लू, राजकुमार, सतीश कुमार, राम औतार, धर्मदास आदि किसानों ने बताया कि साधन संपन्न किसान महंगा डीजल खरीद कर सिंचाई करफसलें तैयार कर लेते हैं, लेकिन छोटे किसान पंपिंग सेट से सिंचाई करने से वंचित रह जाते हैं। किसानों ने नहर विभाग से जल्द पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्ट सफाई के बाद छोड़ा जाएगा पानी
एक्सईएन सिंचाई दीपक यादव ने बताया कि अभी सफाई का काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद शारदा नहर और सभी माइनरों में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें