फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा अभियान से बढाई जाएगी स्कूलों में छात्रों संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पढ़ाई न करने वाले बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग चिह्नीकरण, पंजीकरण एवं नामांकन के लिए अभियान चलाएगा। इस अभियान को शारदा (स्कूल हर दिन) नाम दिया गया है। इसके तहत ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों के श्रमिकों व मौसम के अनुसार पलायन करने वाले परिवाराें के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाएगा। 15 फरवरी तक चलाए जा रहे अभियान में 5 से 14 साल तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में नामांकन छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शारदा (स्कूल हर दिन) अभियान की शुरुआत की है। इसमें सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक घर-घर जाकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नांकन करने के साथ उनका पंजीकरण और नामांकन कराएंगे। बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्रों में सर्वे के लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अधिकारियों व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ बैठक व असेवित बस्तियों की मैपिंग की जाएगी। डायट एवं निजी बीटीसी संस्थानों में बीटीसी, डीएलएड में प्रशिक्षण ले रहे प्रत्येक विद्यार्थी को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वे में शामिल किया जाएगा। ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों, खदानों में काम करने वालों और मौसमी पलायन से प्रभावित परिवारों के बच्चों का सर्वे पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण और श्रम विभाग के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें