मौरावां (उन्नाव)। हिलौली की सीमा ने मन की बात क्विज प्रतियोगिता में टॉप टेन में स्थान बनाया है। इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें एक पुस्तक और बधाई पत्र भेजा गया।
अप्रैल 2025 में मन की बात संस्करण पर एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। देशभर से युवाओं ने भाग लिया। हिलौली की सीमा ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया और श्रेष्ठ प्रदर्शन कर टॉप टेन में स्थान हासिल किया। इसके बाद नौ जून को पीएम कार्यालय से सीमा को बधाई पत्र और पुस्तक भेजी गई। इसमें प्रधानमंत्री की ओर से इसी प्रकार से देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इसपर पुरवा विधायक प्रतिनिधि ने उनके परिजनों को सम्मानित किया। (संवाद)