फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान की हत्या में तीसरे आरोपी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जमीन का बैनामा न कराने से नाराज चचेरे साले के द्वारा एक अन्य साथी के साथ मिलकर शनिवार देर रात जीजा की गोली मारकर हत्या करने की घटना में पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को शव खेत में दफन किया गया। पुलिस गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया गया है।
विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र के ठकुराईनखेड़ा निवासी कन्हैयालाल (45) को शनिवार रात गोली मार दी गई थी। सीधे जबड़े में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गए थे। कानपुर हैलट में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बेटी अनामिका की तहरीर पर चचेरे साले नागेंद्र, भूपेंद्र और सुशील पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को ही आरोपियों में नागेंद्र और सुशील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशील अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। परिजन कोई हंगामा न करें इसके लिए एसओ खेत में शव दफन होने के समय तक मौजूद रहे।
थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तीसरे की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


हर बिंदु पर चल रही जांच
ठकुराईन खेड़ा गांव में शनिवार रात हुई कन्हैयालाल की हत्या में नामजद तीन आरोपियों में दो को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। उनके परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बिना जांच के गिरफ्तार किया। हत्या करने के बाद कोई घर नहीं रुकेगा। लेकिन पुलिस का मानना है कि गुमराह भी किया जा सकता है। साथ ही मृतक के परिवार भी पुलिस के शक के घेरे में है। मृतक कन्हैयालाल की पहले भी लोगों से कहासुनी हुई। कहीं फंसाने के लिए किसी और ने तो घटना को अंजाम नहीं दे दिया या फिर किसी ने सुपारी देकर तो हत्या नहीं कराई। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें