फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बेटी को पीईटी दिला लौट रही मां की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क पार करते समय कार की टक्कर से मां की मौत हो गई। साथ रही बेटी बाल-बाल बच गई। बेटी को पीईटी दिलाकर लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन


औरास थाना के कस्बा निवासी प्रेमलता (55) पत्नी अनिल वाल्मिकी रविवार को बेटी संजू (25) को पीईटी की परीक्षा दिलाने रायबरेली जिले के चंदौली गई थीं। देर रात पेपर दिलाकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते रोडवेज बस से लौट रही थीं। नगर पंचायत औरास के सामने सई नदी पुल पर बस से उतरकर एक्सप्रेसवे पार करते समय पीछे से लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने प्रेमलता को टक्कर मार दी, इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रही बेटी संजू बाल-बाल बच गई।
मौत की सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। चालक कार लेकर भाग निकला। पति ने बताया कि पांच बच्चों में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। मां की मौत से बच्चे और पति बेहाल हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें