फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को कान्हा गोशाला में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। एसडीएम हसनगंज ने औरास कस्बे में संचालित कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई और मामले की जानकारी सीडीओ को दी।
विज्ञापन

औरास कस्बे में 1.65 लाख में बनी कान्हा गोशाला संचालित है। जिसमें 300 छुट्टा मवेशी संरक्षित हैं। शनिवार शाम 7 बजे एसडीएम हसनगंज रामदत्त राम गोशाला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्हें न तो मवेशियों को खिलाने के लिए भूसा मिला और ना ही ठंड से बचाव के कोई इंतजाम। इस पर एसडीएम नाराज हुए और जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन राकेश कुमार भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने लालता प्रसाद की सरकारी राशन की दुकान का भी जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि गोशाला में मिली खामियों की जानकारी सीडीओ को दे दी गई है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए सोमवार को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें