डायगभनोस्टिक सेंटर के निरीक्षण में जरूरी अभिलेख चेक करते एसडीएम।
- फोटो : unnao
एसडीएम मनीष बंसल शाम 4 बजे अचानक श्याम डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंच गए। यहां पर उन्हें गंदगी मिली। वहीं अल्ट्रासाउंड करके रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर मौके पर उपस्थित नहीं मिले। एसडीएम ने केंद्र संचालक श्यामल से डाक्टर से फोन पर बात कराने को कहा लेकिन वह बात नहीं करा सका। निरीक्षण के दौरान रिसेप्शन पर मौजूद कर्मी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के 600 रुपये लिए जाते हैं।
शुक्रवार को दिन भर में 12 अल्ट्रासाउंड किए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट मरीज ले जा चुके हैं। एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण किया और पुरानी रिपोर्ट को भी देखा। रिपोर्ट में देररात का समय दर्ज था। निरीक्षण के दिन की रिपोर्ट मांगने पर बताया कि सभी रिपोर्ट मरीज ले जा चुके हैं। जबकि निरीक्षण के दौरान ही तेगापुर निवासी अपने बेटे सुमित की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और बेटी काजल की ब्लड सैंपल रिपोर्ट लेने आ गए। इस पर केंद्र में काम कर रही महिला ने अल्ट्रासाउंड की पर्ची गुपचुप तरीके से छिपाने की कोशिश की। एसडीएम ने बताया कि डाक्टर से बात होने के बाद ही आगे की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।