फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट व गाइड रैली में दिखाया हुनर

Sun, 08 Nov 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने नार्मल स्कूल में चल रही दो दिवसीय जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल को बच्चों ने सलामी दी। रैली में बच्चों ने तंबू एवं पुल निर्माण, दल अभिलेख, बिना बर्तन के खुले में भोजन बनाना, वर्ष भर का हस्त निर्मित कार्य एवं गैजेट्स का निर्माण किया। चंदेल ने कहा कि आपदा के समय जब सभी लोग अमूल्य समय नष्ट कर देते हैं तब स्काउट एवं गाइड अपनी कला एवं मुक्ति के द्वारा दूसरों की मदद करते हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने स्वागत गीत, आरबीएस इंटर कॉलेज बिहार के रोवरों ने 'महंगाई डायन खाय जात है, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने 'मैं बरसाने की छोरी आदि लोकगीतों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

रैली में बारह स्काउट एवं नौ गाइड टीमों के कुल 334 स्काउट एवं गाइडों ने प्रतिभाग किया। 47 रोवर्स एवं रेंजर्स ने सहयोग किया। स्काउट्स एवं गाइड प्रतियोगिता के परिणामों में ब्लॉक स्तर पर स्काउट में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर करन प्रथम स्थान पर रहा। वहीं नगर बेसिक गाइड में उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कैसरगंज प्रथम स्थान पर आया। जूनियर गाइड में नगर क्षेत्र में श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज प्रथम व रानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। नगर क्षेत्र के सीनियर स्काट में डीवीडीटी इंटर कॉलेज प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वितीय व अटल बिहारी इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। नगर क्षेत्र की सीनियर गाइउ में डॉ. जीनाथ जी बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय तथा रानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार तहसील स्तर पर जूनियर स्काउट में आरकेडी इंटर कॉलेज भुंभुवार प्रथम, निराला इंटर कॉलेज पतारी द्वितीय तथा सीपीटीएन इंटर कॉलेज ऊगू तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर गाइड में श्रीराम इंटर कॉलेज रूझिहई प्रथम रहा। तहसील स्तर पर सीनियर स्काउट में आरबीएस इंटर कॉलेज प्रथम, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज द्वितीय व केएनपीएन इंटर कॉलेज मौरावां तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर गाइड में पार्वती बालिका इंटर कॉलेज बीघापुर ने प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम का संचालन लीडर ट्रेनर सुमन किशोर तिवारी ने किया। यहां दिनेश यादव, मुबारक रजा, प्रमेंद्र सिंह, हिमांशु गुप्ता, कांती बाजपेई, पुष्पा, कशिश, पूजा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें