उन्नाव। स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों के अलावा जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी शामिल रहे।
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर हामजा प्राथमिक विद्यालय की ओर से रैली निकाली गई। इसमें शिक्षकों ने लोगों को बच्चों को हर हाल में पढ़ाई के लिए स्कूल भेजने को प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के इंचार्ज टीचर हसीन अहमद अंसारी, सहायक शिक्षक अरविंद कुमार शर्मा, प्रेरक राजू, रीता देवी, मीरा देवी, मंजू देवी सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां भी मौजूद रहीं।
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के न्योतनी प्रथम, द्वितीय व रामबुलाकी दास प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने रैली निकाली। इस दौरान एसडीआई मृत्युंजय यादव, देशराज रावत, विजेता निगम, धर्मेंद्र कुमार, गीता, सुनीता यादव व रामबुलाकीदास में मधु मिश्रा, उयय सिंह, अनुपन सिंह, दिनेश बाजपेई आदि मौजूद रहे।
रायपुर गढ़ी में निकाली गई जागरूकता रैली में शामिल छात्र-छात्राओं को एबीआरसी विनय त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने रैली को अजगैन से आगे के लिए रवाना किया। रैली में विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, सूर्य प्रकाश पांडेय, अरुण द्विवेदी, राजीव सचान आदि शामिल रहे।