फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य देव ने तरेरी आंखें, इस मौसम का सबसे गर्म रहा शनिवार

Sat, 11 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सूर्य देव ने जबरदस्त आंखें तरेरी। इससे इस मौसम का शनिवार सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भीषण तपन से बचने के लिए लोग छाते लगाकर और हाथ-मुंह कपड़े से ढक कर निकले। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे अचानक पारा चढ़ा और लोगों को तेज धूप के चलते इससे बचाव के उपाय करने पड़े। युवतियों व महिलाओं ने अपने चेहरों को कपड़ों से ढका। वहीं, कुछ लोगों ने छाते का भी सहारा लिया। तेज धूप से लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया।
विज्ञापन


पुरुष भी गमछा व टोपी के सहारे धूप से बचाव करते नजर आए। भीषण गर्मी के चलते सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया जो दोपहर बाद तक खत्म नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें