फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा भंवर शाह के उर्स में उमड़े जायरीन

Sat, 11 Apr 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवंतनगर (उन्नाव)। तहसील बीघापुर के ग्राम बिहार में बाबा भंवर शाह वली का सालाना उर्स में जायरीनों ने चादर व सिन्नी चढ़ाकर मन्नते मांगी। जवाबी कव्वाली का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि बैसवारा क्षेत्र हमेशा ही गंगा-जमुनी संस्कृति का केंद्र रहा है। यहां का भाईचारा एक मिसाल है। भाईचारा को मजबूती से बनाए रखना है। कहा कि प्रदेश सरकार सर्व समाज के लिए बहुत सी जनहितकारी योजनाएं चला रही है। इनका लाभ सभी को मिले इसका प्रयास करना है।

मौलाना रिजवान अहमद एवं कारी ने अमन चैन की दुआ मांगी। दिन में गागर व चादर जुलूस निकला। जो पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद दरगाह पर पहुंचा। वहां उर्स कमेटी के लोगों ने चादर पेश की। जुलूस के आगे-आगे मुन्ना कव्वाली गाते चल रहे थे।
विज्ञापन


परंपरा के अनुसार थाना अध्यक्ष बिहार ने भी चादरपोशी की। रात में कानपुर के शरीफ  परवाज एवं बनारस की हीनानाज के मध्य जवाबी मुकाबले का लोगों ने लुत्फ उठाया। समारोह की अध्यक्षता डा. यदुकुंवर सिंह एवं संचालन दिनेश ने किया।

इस अवसर पर योगेश बाजपेयी, जितेंद्र सिंह, बबलू शाह, मोहम्मद खान, इबरार, सलीम, ताज मोहम्मद, चांदबाबू, ताहिर, नफीस, असगर शाह, सुनील सिंह, समर सिंह, रज्जन तिवारी, राय सिंह, मुन्ना राइनी, निर्भय सिंह, राजकुमार मिश्रा, ताहिर, लल्लन व जुगुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें