फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा जी के काम को सैल्यूट

विज्ञापन
कंधे पर लाठी रखकर पिता को थाने के अंदर लेकर जाता मासूम बेटा सौरभ - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। पुलिस का नाम आते ही हर किसी के मन में नकारात्मक सोच आती है लेकिन पुलिस अच्छी भी है। इसका एक उदाहरण शुक्रवार को दिखाई दिया। शिकायत लेकर थाने पहुंचे द्रष्टिबाधित किसान को थाना प्रभारी ने हाथ पकड़ कर कुर्सी पर बैठाया। साथ आए बच्चे को मिठाई खिलाई। चौकी इंचार्ज को किसान के गांव भेजकर तुरंत नाली के पानी का रास्ता बदलाया। इस तरह इंसाफ मिलने से किसान भावुक हो गया। पुलिस की इस कार्यशैली की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन

ग्राम उमरपुर प्रीतम के मजरा दनेनखेड़ा निवासी द्रष्टिबाधित महावीर शुक्रवार को पांच वर्षीय बेटे सौरभ के साथ थाना पहुंचे। मासूम बेटा लाठी का एक छोर कंधे पर रखे था, जिसे पकड़कर पिता पीछे चल रहा था। यह नजारा देख प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह ने पिता-पुत्र को सहारा देकर कुर्सी पर बैठाया और उसकी समस्या सुनी। पीड़ित महावीर ने बताया कि जीवकोपार्जन के लिए उसके पास 15 बिसुआ खेत है। खेत के पास रहने वाले लोग नाली का पानी खेत में बहाते हैं। इससे फसल बर्बाद हो रही है। शिकायत करने पर वह लोग धमकाते हैं।
महावीर ने बताया कि उसकी पत्नी भी द्रष्टिबाधित है। इसी खेत में वह बच्चों की मदद से खेती कर 14 वर्षीय बेटे कुलदीप, पांच वर्षीय सौरभ व चार वर्षीय बेटी अर्चना का पालन पोषण करता है। प्रभारी निरीक्षक ने बच्चे को पास बुलाकर मिठाई दी और राजेपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह को तत्काल मौके पर भेजकर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी पहुंचे और नाली का रुख मोड़कर दूसरी तरफ कराया। इससे खेत में पानी जाना बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें