कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ के अधिवक्ता जवाहर लाल मिश्र व बिल्हौर के अधिवक्ता जितेंद्र पाल की हत्या से नाराज अधिवक्तागण गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। अधिवक्ताओं ने सीएम को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
अधिवक्ताओं ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मृतक अधिवक्ताओं के परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद की जाए। अधिवक्ता परिवार से एक आश्रित को सरकारी नौकरी के साथ उनकी मांग पर सुरक्षा को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस दिया जाए।
इसके अलावा यदि कोई भी अधिवक्ता शस्त्र लाइसेंस की मांग करता है तो उसे प्राथमिकता के साथ लाइसेंस दिया जाए। अधिवक्ताओं की हत्या व उन पर हो रहे हमलों को विशेष संज्ञान में लेकर अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाए।
इस दौरान बार एसोसिएशन उन्नाव के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, महामंत्री दीप नरायन त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।