फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने सदर से उतारा पंकज त्रिपाठी को

Tue, 17 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी घोषित होने के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ के साथ पंकज त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव। अपनी चुनावी चाल में बदलाव करते हुए बसपा ने उन्नाव सदर सीट पर ब्राह्मण कार्ड चल दिया है। मंगलवार को सुरेश पाल का टिकट काटते हुए पंकज त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित करने के लिए बुलाई गई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को अन्य दावेदारों के समर्थकों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने उन्नाव सदर सीट से प्रत्याशी बदल दिया है।
विज्ञापन


बसपा ने पूर्व घोषित प्रत्याशी सुरेश पाल का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर पंकज त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया। मंगलवार को सिविल लाइंस में हुई सदर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्यसभा सांसद व जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने पंकज त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने बताया कि पार्टी मुखिया मायावती के निर्देश पर यह निर्णय लिया। इस दौरान बैठक में मौजूद अन्य दावेदारों के समर्थकों ने विरोध भी किया लेकिन बाद में सभी ने पार्टी के फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष रामविलास गौतम, पंकज, मिथलेश, डा. गंगाराम अंबेडकर, प्रदीप पासी, मूलचंद्र लोधी,  इजहार खां गुड्डू, जमील खां, साधू रावत भी मौजूद रहे।


प्रत्याशी प्रोफाइल
पंकज त्रिपाठी ने युवक कांग्रेस से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। 1997 में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने। इसके बाद कुछ समय युवक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2002 में बसपा से जुड़े। उन्हें भरोसा है कि पार्टी के बेस वोट और ब्राह्मण मतदाता उनकी चुनावी नैया पार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें