फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर में सीट के नीचे मिले 23 लाख रुपये

Mon, 06 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
अचलंगज थाना पुलिस और फ्लाइंग स्क्वायड ने वाहन चेकिंग के दौरान कानपुर से लखनऊ जा रहे लोडर से 23 लाख रुपये बरामद किए। वाहन चला रहा युवक रुपयों से संबंधित कोई प्रमाण नहीं दे पाया। पुलिस ने नगदी कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम अचलगंज थानाध्यक्ष मो. अशरफ फ्लाइंग स्क्वायड के साथ लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहा के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे एक लोडर में तलाशी के दौरान सीट के नीचे एक थैले में छिपाकर रखे गए 23 लाख रुपये मिले। पूछताछ में लोडर चालक ने अपना नाम अशोक यादव निवासी लालगंज प्रतापगढ़ बताया है। उसके मुताबिक वह लखनऊ में सिक्योरिटी कंपनी चलाता है। वह यह रुपये कानपुर से लखनऊ लेकर जा रहा था। थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि चालक अशोक रुपयों से संबंधित कोई प्रमाण नहीं दे पाया। बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें