फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतदान में 82 फीसदी मतदान

Mon, 06 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बूथ पर मतदान के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की सख्त निगरानी में सोमवार को शिक्षक एमएलसी चुनाव का पुनर्मतदान हुआ। पिछली बार के मुकाबले आज दो फीसदी ज्यादा 82 प्रतिशत वोटिंग हुई। बता दें कि तीन फरवरी को हुए शिक्षक एमएलसी चुनाव के बैलेट पेपर में दो प्रत्याशियों की फोटो बदल गई थी। प्रशासन की चूक की शिकायत चुनाव आयोग से होने पर वोटिंग निरस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन


कानपुर खंड निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव की वोटिंग का शोरशराबा जिले के 20 पोलिंग बूथों पर सुबह के 6 बजे से शुरू हो गया था। प्रत्याशी समर्थक  मतदाताओं को अपने-अपने पाले में खींचने के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग में 10 बजे तक मतदान महज 11 फीसदी रहा। इसके बाद 12 बजे मतदान 22 फीसदी पहुंचा।

दोपहर बाद 2 बजे मतदान फीसदी ग्राफ बढ़कर 53.2 फीसदी को पार कर गया। दोपहर बाद से मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ता ही जा रहा था। छात्रों को आचरण व सदाचार का पाठ पढ़ाने वाले गुरुजनों ने भी घंटों लाइन में लगकर वोट की चोट की। इसके बाद शाम 4 बजे तक मतदाताओं की पोलिंग बूथों पर कतारें लगी रहीं। जिले में 82 फीसदी मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह की मानीटरिंग में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। डीएम व एसपी पुलिस बल के साथ बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें