बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला नसीम गंज स्थित मस्जिद फारुके आजम में जमीअत अहले हदीस की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। मगरिब की नमाज अदा करने के बाद अमन और भाई चारे की दुआ मांगी गई।
मस्जिद के इमाम हाफिज सिराज सल्फी ने कहा कि जिस तरह रोजा रखने का बड़ा अज्रो सवाब है, उसी तरह रोजा इफ्तार कराने का भी बहुत बड़ा सवाब है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भेदभाव समाप्त होते ही है, साथ ही भाईचारा कायम होता है।
कहा कि आपसी भाईचारा अल्लाह को बहुत ही पसंद है। इफ्तार के बाद हाफिज ने मगरिब की नमाज अदा कराई और बाद में नमाज मुल्क में अमन चैन और भाईचारे की दुआ की। कार्यक्रम के आयोजक चांद मोहम्मद उर्फ चंदू ने इफ्तार में आए सभी रोजेदारों का शुक्रिया अदा किया।
रोजा इफ्तार में आजाद मास्टर, मोहम्मद सलीम, मुरसलीन खां, डा. चांद बाबू, नसीम अंसारी, वकील अहमद, बाबू मियां, अफ्सार हाशमी, शमसुल अंसारी सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए। इसीक्रम में मोहल्ले के वकील खां तेल वाले ने भी सामुदायिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया। जिसमें बसपा नेता इजहार खां गुड्डू, खलील अहमद, अब्दुल कादिर, अशफाक अहमद उर्फ फौजी, इब्राहिम आदि रोजेदार मौजूद रहे।