फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जेदारों ने दबा ली पुलिस की जमीन

Fri, 26 Jun 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कब्जेदारों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। शहर से लगी पुलिस विभाग की चांदमारी की डेढ़ बीघा जमीन दबा ली। पैमाइश के बाद इसकी जानकारी हुई तो एसपी ने तहसीलदार से जमीन की दोबारा पैमाइश कराने और निशानदेही करने को कहा है। कब्जा न छोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


शहर से लगी पुलिस विभाग की 27 बीघा जमीन है। इस जमीन पर चांदमारी भी बनी है। पिछले दिनों न्यायालय के निर्देश के बाद शस्त्र लाइसेंस धारकों की टेस्ट प्रक्रिया शुरू हुई तब पुलिस अधिकारियों ने चांदमारी पर ध्यान दिया। बीस दिन पहले राजस्व विभाग की टीम ने दो दिन तक जमीन की पैमाइश की। राजस्व विभाग के अभिलेखों के मुताबिक यहां भूमि संख्या 785 रकबा 6.800 हेक्टेयर और 1549 रकबा 0.003 हेक्टेयर है। करीब 27 बीघा इस जमीन पर आसपास के काश्तकारों और भूमि विक्रेताओं ने कब्जा कर लिया है। पैमाइश में करीब डेढ़ बीघा जमीन कम होने पर पुलिस लाइन आरआई ने इसकी रिपोर्ट एसपी एमपी सिंह को दी।

जमीन कम होने की बात सामने आने के बाद एसपी एमपी सिंह ने सदर तदसीलदार एसके राय से जमीन की दोबारा पैमाइश कराने और चांदमारी की जमीन की निशानदेही कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि जमीन की पैमाइश होने के बाद पोल लगाकर जमीन के चारों ओर बाड़ लगवाई जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि आने वाले दिनों में राजस्व विभाग की टीम जमीन की दोबारा पैमाइश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें