फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में रेलवे देगा आरओबी का तोहफा

Mon, 14 Nov 2016 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
मॉडल रेलवे स्टेशन के कचहरी रेलवे क्रासिंंग पर बन रहे आरओबी का निरीक्षण करते डीआरएम एके लोहाटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सब ठीक रहा तो कचहरी क्रासिंग पर बन रहे आरओबी पर नए साल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। इसके लिए सोमवार को उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम लखनऊ मंडल ने निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को हर हाल में दिसंबर में काम पूरा करने का आदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने सात दिसंबर से लखनऊ-कानपुर रेल ट्रैक पर ट्रेनों के फिर से दौड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



सोमवार को लखनऊ डिवीजन मंडल रेल प्रबंधक एके लोहाटी टीम के साथ गंगाघाट ओवरब्रिज पर चल रहे टर्फ बदलने के काम का हाल जानने पहुंचे। मेंटीनेंस काम का निरीक्षण कर वापस जाते समय डीआरएम दोपहर करीब एक बजे मॉडल रेलवे स्टेशन जा पहुंचे तो स्टाफ में अफरातफरी का माहौल मच गया। डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक विश्राम समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्री सुविधाओं के साथ ही स्टेशन सुरक्षा के बिंदुओं पर बातचीत की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान डीआरएम ने कचहरी रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रेल उपरिगामी पुल का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने दिसंबर में रेलवे के हिस्से का काम पूरा करने का आदेश सुनाया। डीआरएम ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यात्री समस्या का जल्द समाधान हो सके। इसके लिए चार सौ श्रमिकों के साथ ही इंजीनियरों की टीम मेंटीनेंस में लगाई गई है। टर्फ बदलने के कार्य के बाद ओएचई लाइन के मेंटीनेंस की बात कही। एक घंटे रुकने के बाद डीआरएम का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें