उन्नाव। जिले से अयोध्या के लिए एक रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया है। डीएम और सदर विधायक ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब रामलला के दर्शन करने वालों को आसानी होगी।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने परिवहन निगम से उन्नाव से अयोध्या के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग की थी। परिवहन निगम ने इसकी स्वीकृति दे दी और मंगलवार से उन्नाव बस स्टेशन से अयोध्या के लिए सीधे बस सेवा शुरू कर दी गई है। मंगलवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता और डीएम गौरांग राठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को स्टेशन से रवाना किया। इससे अब रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों को आसानी होगी।
बस स्टेशन इंचार्ज हरिओम सिंह ने बताया कि दो जुलाई से बस का संचालन शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे स्टेशन से बस अयोध्या के लिए रोजाना मिलेगी।