बांगरमऊ में आगरा एक्सप्रेस वे पर सबलीखेड़ा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस।
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबलीखेड़ा गांव के पास रविवार सुबह करीब 5 बजे खड़े ट्रक में रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। बस में चालक और कंडक्टर समेत 11 लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। यूपीडा की एंबुलेंस से घायल महिला को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया।
आजमगढ़ डिपो की बस सात सवारियों को लेकर आगरा जा रही थी। बांगरमऊ के सबलीखेड़ा गांव के पास पहले से सड़क पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। तेज टक्कर से बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस सवार महिला यात्री राजरानी पत्नी परमेश्वर दयाल निवासी बिल्हौर कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक दल के अश्वनी मिश्रा, इजहार खां, सत्य प्रकाश राय व चंद्रकेश राय व छह यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे की जानकारी पर यूपीडा कर्मियों ने घायल राजरानी को एंबुलेंस की मदद से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा। घायल महिला लखनऊ के संजय गांधी नगर में रहने वाली अपनी बेटी से मिलकर रोडवेज से घर जा रही थी।