फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ी होगी माखी को जाने वाली सड़क

विज्ञापन
रऊ-माखी संपर्क मार्ग, जिसका होगा उच्ची व चौड़ीकरण। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार माखी को उन्नाव-हरदोई मार्ग से जोड़ने वाले लिंक मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। शासन ने इसकी स्वीकृति देते हुए करीब दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे करीब दर्जन भर ग्राम पंचायतों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

माखी ग्राम पंचायत को उन्नाव-हरदोई मार्ग से जोड़ने वाले 5.6 किमी लंबे रऊ-माखी मार्ग का उच्चीकरण व चौैड़ीकरण किया जाएगा। इस काम में कुल 8 करोड़, 97 लाख 52 हजार रुपये खर्च होंगे। मार्ग के दुरुस्त होने से माखी व आसपास की दर्जन भर से अधिक ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें माखी के अलावा बेल्सी, गोपी खेड़ा, बिरसिंहपुर, परेंदा, सधवाखेड़ा, खत्रिन खेड़ा, कोरारी, कोरारी खुर्द भी शामिल हैं।
लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मन्नीलाल ने बताया कि इस मार्ग को चौड़ा करने वाले उच्चीकृत करने पर 8 करोड़ 97 लाख 52 हजार रुपये आएगा। शासन ने स्वीकृति देते हुए पहली किस्त 1 करोड़ 80 लाख रुपये जारी की है। बताया कि जल्द ही मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें