फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हॉकी प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार टीम चैंपियन

विज्ञापन
फोटो-22- स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में गोल करने की को​शिश करते ​खिलाड़ी। स
विज्ञापन
उन्नाव। जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार ने खिताब जीत लिया। हॉकी के जादूगर को खिलाड़ियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। डीएम ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता और जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने दद्दा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम व राइजिंग स्टार टीम के बीच में खेला गया। राइजिंग स्टार टीम के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 4-3 से जीत हासिल की और खिताब अपने नाम किया। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला उन्नाव स्पोर्ट्स स्टेडियम व बीघापुर टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

उन्नाव की टीम ने 25-17 से मैच जीतकर ट्राॅफी अपने नाम की। डीएम गौरांग राठी ने सभी खिलाड़ियाों को प्रतीक ट्रैक शूट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि नंदू भदौरिया, हॉकी के वरिष्ठ खिलाड़ी सैय्यद आरिफ हुसैन जैदी,पीके मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, नवीन सिन्हा, शिवानी गुप्ता, कुशमेश कुमार, आनंद मोहन आदि मौजूद रहे।

वॉलीबाल प्रतियोगिता भी हुई
उन्नाव। भारत रत्न और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुक्रवार को मोती नगर स्थित आरएसएस. इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू ने ने बताया कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये न केवल शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखते हैं, बल्कि अनुशासन, एकजुटता और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल करते हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन मिश्रा, देव स्वरूप त्रिवेदी, अभिषेक दीक्षित, जुबैर आलम आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फुटबॉल प्रतियोगिता में एड्यूट्री रॉयल्स विजयी

उन्नाव। एड्यूट्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ऐश्वर्य सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद एड्यूट्री रॉयल्स और एड्यूट्री सुपर किंग्स के बीच फुटबॉल मैच हुआ। इसमें टीम एड्यूट्री रॉयल्स टीम विजय रही। इसके अलावा अन्य खेलों का भी आयोजन किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शाश्वत ,अनादि पांडेय, चित्रांश, काव्या, रितिका, याशी को सम्मानित किया गया। (संवाद)

युवाओं का कराया गया योगाभ्यास
मौरावां। क्षेत्र के बचुआ खेड़ा व लोटना स्थित स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के द्वारा युवाओं शारीरिक स्वास्थ्य और खेलों का महत्व बताया गया। इसके बाद उन्हें योगाभ्यास का कराया गया। वहीं ओलंपिक मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एथलीट अनुराग अवस्थी,सुशील कुमार, अवधेश कुमार, रज्जन लाल, अनूप आदि मौजूद रहे। (संवाद)
दद्दा को अर्पित की श्रद्धांजलि
सोनिक। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य केपी. यादव ने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद शिक्षकों व स्कूली बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान आमिर खान, आराधना यादव, नृपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)

विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित
नवाबगंज। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जंसार गांव में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें खो-खो, बालक दौड़, बालिका दौड़ और क्रिकेट का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान पवन शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि गांव में खेल का मैदान होने से बच्चों को खेलने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता है। ऐसे आयोजन से गांव की छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। इस दौरान पंचायत सचिव राकेश यादव, शिवा तिवारी, सहायक विकास अधिकारी महिला मोनिका सिंह, शिवदत्त तिवारी, दिलीप मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें