फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खाद न मिलने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
फोटो-32- आसीवन में खाद न मिलने से सड़क पर जाम लगाने का प्रयास करते किसान। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। समितियों में खाद आने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों का कहना है कि उनकी जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल रही। वहीं कई समितियों में वितरण के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। इससे सुबह से लाइन में खड़े किसान दोपहर बाद मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

सफीपुर में खतौनी के आधार पर खाद न मिलने से नाराज 100 से अधिक किसानों ने शुक्रवार को आसीवन चौराहा पर जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने किसानों को समझाकर सड़क से हटाया। इसके बाद लोकमन समिति से खाद वितरण कराया । यही स्थित देवागांव की भी रही मियागंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव जमालापुर निवसी किसानों में राजन, सुरेंद्र, जयदीप ,सुभाष आदि ने बताया कि खेतों में धान की फसल बिना खाद के खराब हो रही है। एक माह से यूरिया खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। एसओ अरविंद कुमार पांडेय ने पुलिस कर्मियों द्वारा सभी को क्रमवार वितरण कराया। सचिव अशोक कुमार ने बताया कि किसानों की अपेक्षा के सापेक्ष खाद कम आ रही है। यही स्थिति देवागांव व नौबतपुर की भी रही। (संवाद)

पुलिस की मौजूदगी में बांटी खाद
फतेहपुर चौरासी। ब्लाॅक की नौ साधन सहकारी समितियों में से चार समितियों में शुक्रवार को खाद वितरण किया गया। समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जमा रही। एडीओ कोआपरेटिव आरके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को राजेपुर, फरदापुर, दबौली व बबुरिहा समिति पर यूरिया खाद का वितरण किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए समितियों पर पुलिस बल मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन


खाद वितरण में खानापूरी पर किसानों ने की नारेबाजी
औरास। साधन सहकारी समिति औरास व सीमऊ पर सिर्फ खानापूर्ति के लिए महज दो घंटे खाद वितरण किया गया। वहीं क्षेत्र की परसहरा, बछौली, मवई, दिपवल, रामपुर गढ़ौंवा सहित सात समितियां बंद रहीं। सीमऊ और औरास में एक बजे समिति में ताला लगाकर खाद वितरण बंद कर दिया गया। इसके बाद किसानों ने बाहर हंगामा किया। किसान नरेंद्र कुमार, सुरेश, रामकृपाल यादव, रंजीत ,नरेंद्र कुमार आदि बताया ने बताया कि एक सप्ताह से प्रतिदिन खाद के लिए समिति के चक्कर लगा रहें हैं। लेकिन खाद नहीं मिल रहीं हैं। (संवाद)

निर्धारित रेट से अधिक रुपये लेने की शिकायत
चकलवंशी। ब्लाॅक सफीपुर क्षेत्र के मेथीटीकुर गांव के किसान जीत बहादुर सिंह, संजय सिंह, सियाराम, लल्लू प्रसाद गुड्डू, राजबहादुर आदि ने बताया कि गांव में साधन सहकारी समिति चकलवंशी पांच वर्ष से बंद चल रही है। इससे आठ किमी दूर नौबतपुर खाद लेने गए थे। यहां सचिव ने 266 रुपये की जगह 280 रुपये में एक बोरी खाद दी। इसपर किसानों ने टोल फ्री 1551 पर निर्धारित दाम से अधिक रुपये लेने की शिकायत दर्ज कराई है। कोआपरेटिव के अपर सहायक निबंध राधाकृष्ण ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी ने कोई शिकायत नहीं की। मामले की जांच कराई जाएगी। (संवाद)

पहले खाद लेने की होड़ में युवकों ने किसान को पीटा
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के जसुवापुर गांव निवासी संजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को कंजौरा स्थित साधन सहकारी समिति में खाद का वितरण किया जा रहा था। वह अन्य किसानों के साथ लाइन में लगकर शांतिपूर्ण तरीके से खाद ले रहा था। उसी दौरान कंजौरा के तीन युवक आए और बिना लाइन लगे पहले खाद लेने के लिए सचिव पर दबाव बनाने लगे। लाइन में लगे किसानों ने विरोध किया तो तीनों आग बबूला हो गए। बाद में खाद लेकर घर जाते समय रास्ते में मुझे पीट दिया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)

फोटो-32- आसीवन में खाद न मिलने से सड़क पर जाम लगाने का प्रयास करते किसान। संवाद

फोटो-32- आसीवन में खाद न मिलने से सड़क पर जाम लगाने का प्रयास करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें