फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान, गेहूं बेचने के लिए करें आनलाइन आवेदन

Thu, 30 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अन्नदाता को अपनी उपज बेचने के लिए अब क्रय केंद्रों पर लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़ेंगी। गेहूं/धान बेचने के लिए रात क्रय केंद्रों पर भी नहीं बितानी पड़ेगी। प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए उपज बेचने के लिए आनलाइन आवेदन करने की सुविधा लागू कर दी है। नेट से आनलाइन आवेदन के बाद निकटतम क्रय केंद्र प्रभारी किसानों को उनके मोबाइल पर खरीद तिथि की जानकारी देगा।
विज्ञापन


अभी तक किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर कई-कई दिनों तक डेरा डालना पड़ता है। भीड़ अधिक होने पर अन्नदाताओं को लंबी लाइनें लगानी पड़ती हैं। जानकारों की मानें तो क्रय केंद्रों के प्रभारियों की हीलाहवाली का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है।

उपज बेचने में किसानों को हो रही दिक्कतों की शिकायतें लगातार शासन को मिल रही थीं। इसको संज्ञान में लेते हुए प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी सहूलियत देते हुए उपज बेचने के लिए आनलाइन आवेदन करने की योजना लागू की है। इसके लिए किसानों को निकट के नेट कैफे, लोकवाणी या सहज जन सेवा केंद्रों पर जाना होगा। वहां पर विभागीय वेबसाइट 222.fcs.up.nic.in पर गेहूं/धान बेचने के लिए आवेदन करने को लिखा मिलेगा।
विज्ञापन


वहां पर आवेदन करने पर किसान का नाम, क्षेत्र, ब्लाक व निकटवर्ती क्रय केंद्र की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद यह संबंधित जिले के खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी। वहां से संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी को फारवर्ड कर दिया जाएगा। प्रभारी किसान के गेहूं की खरीद की तिथि निर्धारित करते हुए मोबाइल से सूचित करेगा।

वर्जन
जो किसान अपनी उपज बेचना चाहता है तो वह आनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके बाद उसके निकटवर्ती क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी करके किसानों को खरीद की डेट बता दी जाएगी। किसान निर्धारित डेट पर अपनी उपज लेकर केन्द्र पहुंचेगा तो आराम से उसका गेहूं, धान आदि खरीदा जा सकेगा। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित के लिए आनलाइन आवेदन की योजना शुरू की है। - घनश्याम कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें